Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -26-Oct-2022 भाई दूज

परिवार छोटे हो गये 
रिश्ते  खोटे हो गये 
सब अपने में मस्त हैं 
इसीलिए अवसाद ग्रस्त हैं 
मां बाप वृद्धाश्रम में रह रहे 
न जाने कितने कष्ट सह रहे 
भाई बहन के बीच भाभी खड़ी है
वह भी अपनी जिद पे अड़ी है 
सब औपचारिकता भर है 
नहीं कुछ बाकी कसर है 
एक रस्म है ,निभाये जा रहे हैं 
इसी तरह बस, भाई दूज मना रहे हैं 
बच्चा भी बस एक एक 
खुश होते उसे देख देख 
भाई है पर बहन नहीं 
या बहन है पर भाई नहीं 
कैसे मनायें भाई दूज 
प्रश्न बड़ा है अब तो बूझ ? 
कम से कम दो तो हों बच्चे 
भाई बहन में तभी होंगे बंधन सच्चे 
दिलों में प्रेम नहीं तो कैसी भाई दूज 
क्या "गिफ्ट" ही सब कुछ है 
एक बार अपने दिल से तो पूछ ? 

श्री हरि 
26.10.22 


   17
7 Comments

Khan

28-Oct-2022 06:51 PM

Bahut khoob 🙏🌺💐

Reply

Suryansh

28-Oct-2022 06:58 AM

यथार्थ चित्रण आज के परिवेश में मानवीय प्रवृति का

Reply

Punam verma

27-Oct-2022 09:18 AM

Very nice

Reply